साठी:– अब IIT,JEE,NEET की पढाई आप के घर पास !
दैनिक खोज खबर साठी संवाददाता शमीम क़मर रेयाज़ी की कलम से 👉
पश्चमी चम्पारण में साठी का नाम सुनते ही चंपारण वासियों की दिमाग में बी एड कालेज का नाम ज़रूर आता है । और साठी की धरती पे एक नहीं दो दो बी एड कालेज का होना अपने आप में एक मिसाल है । और इस का श्रेह जिस व्यक्ति को जाता है वो हैं साठी के गांधी कहे जाने जाने वाले मौलाना अनीसुर रहमान साहब सचिव ईमारत शरिया पटना एवं पूर्व हज्ज कमिटी के चेयरमैन बिहार सरकार हैं ,मौलाना अनीसुर रहमान की अनथक प्रयासों और शिक्षा के प्रति लगाव ने साठी को एजुकेशन हब बनाने ने महत्वपूर्ण भूमिका है । आज एक बार फिर से हर बार की तरह कुछ नया करने की चाह ने एक कोचिंग सेंटर का उदघाटन ” एचीवर क्लासेज “के नाम से किया । इस अवसर पे साठी बी एड कालेज के कांफ्रेंस हॉल में एक समारोह का आयोजन हुवा जिस में कालेज के छात्र छात्राओं के साथ अभिभावकगण ,युसूफ स्कूल के छात्रों के अभिभावक शामिल हुए ।
इस अवसर पे अपने संबोधन में प्रोफेसर अरुण कुमार ने कोचिंग क्लासेस की संपूर्ण जानकारी दी जिस में छात्रों के लिए नि शुल्क होस्टल की सुविधा के साथ साथ , आधुनिक उपकरणों से लेस क्लासरूम , मॉनिटरिंग व्यवस्था ,हर महीने मोक टेस्ट गेस्ट फेकल्टी द्वारा जो पटना,दिल्ली,वराणसी,अलीगढ के शिक्षा एक्सपर्ट होंगे । श्री अश्विनी ठाकुर ने भी अपने वक्तब्य में कहा की अब इन बड़े परीक्षाओं की तैयारी के लिए अपने ज़िले में इस तरह का क्लास का होना अपने आप में इतिहास है इसे लाभ उठाने की आवश्यकता है । श्री नॉवेल जी ने भी अपनी बात रखी और क्लास की विशेस्ताओं को गिनाया ।युवा लेखक शमीम क़मर रेयाज़ी ने अपने संबोधन में एचीवर क्लास के सभी महत्वपूर्ण पहलु पर प्रकाश डाला एक बहुत ही दमदार मोटिवेशनल लेक्चर दिया । और बताया की इस क्लास की सारी ओपचारिक्ताएं पूरी होचुकी हैं जल्द ही रजिस्ट्रेशन फार्म उपलब्ध होजायेगा जिस की सुचना ऑनलाइन करदी जायेगी । ऑनलाइन रजिस्ट्रशन की सुविधा उपलब्ध की जारही है ।
आखिर में श्री मौलाना अनीसुर रहमान साहब की संबोधन हुवा जिस में उन्हों ने कहा की हम ने हमेशा समाज को कुछ न कुछ देने की कोशिस की है और इस बार यह मेरा प्रयास इस कोचिंग क्लास के रूप में है आशा करते हैं की आप सब इस से लभवन्तित हो कर संस्था के नाम के साथ अपना नाम भी रोशन करेंगे ।




Recent Comments