![]()
साठी प. चंपारण नट मोहल्ला में शिक्षा जागरूकता मुहीम!
शमीम कमर रेयाज़ी की कलम से:-साठी प.चंपारण (शमीम कमर रेयाज़ी) विश्व का हर वह समुदाय जिस के अंदर शाक्षर्ता न होगी उसका नुकसान हर मोड़ पे होगा,
आज बदलते युग्य के भारत में शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत सरकारी और गैर सरकारी संघटनों का कार्य प्रशंसा के काबिल है । उसी अभियान की झलक आज साठी रेलवे स्टेशन समीप नट मोहल्ला के मस्जिद प्रांगण में रमज़ान जैसे पवित्र महीने में एक अफ्तार पार्टी का आयोजन हुवा जिस में साठी क्षेत्र के बड़े बड़े बुद्धजीवियों राजनीतिज्ञ एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोग शामिल हुए ।

यह शिक्षा जागरूकता मुहीम साठी सेमरी मौलाना अबुलकलाम के पुत्र एवं JNU के छात्र फोजैल अहमद के सार्थक प्रयास का परिणाम था । श्री फोजैल ने संवादाता को बताया की शिक्षा समय की अहम ज़रूरत है । भारत का इतिहास रहा है की शिक्षा जागरूकता मुहीम की शुरुआत मन्दिर मस्जिदों से हुयी है उसी कारण हम ने भी उसी इतिहास को दोहराते हुए मस्जिद से ही शिक्षा के इस मुहीम की शरुआत कर रहे हैं । मेरा मकसद इस नट मोहल्ले के उन सभी बच्चों को जो शिक्षा से वंचित है उन गरीब मजबूर बच्चों समाज में मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास हैं जो पढ़ लिख कर माता पिता के नाम रौशन के साथ देश की विकास में अपना योगदान दे सकें ।
राजद के पूर्व विधान सभा प्रत्याशी श्री मज़हर आलम ने फ़ुज़ैल अहमद एवं उन के युवा साथियों को बधाई देते हुए कहा की शिक्षा के प्रति जो भी मेरे लिए सेवा होगी व्यक्तिगत हर मुमकिन हमारा सहयोग मिलेगा । वही कलाँबरवा वर्तमान मुखिया अफाक आलम ने कहा इस तरह की शाक्षर्ता जागरूकता मिशन पर बहुत पहले से ही कार्य होना चाहिए था ,मगर देर से ही अच्छी शुरुआत हुयी । डॉक्टर शोएब अफज़ल ने अपने वक्तव्य में कहा की यह चंपारण की धरती है जहाँ के लोगों में क्रांति की खुशबु खून में शामिल हैं महात्मा गांधी को प्रेरित कर सत्याग्रह आंदोलन को सफलता दिला सकते हैं जो देश की आज़ादी का बिगुल बन जाता है । नट मोहल्ला जहा नटवा समुदाय के मासूम बच्चे जिनकी उम्र आज पढ़ने की है वो आज कूड़ा कचरा बाल मजदूरी में अपना भविष्य तलाश रहे हैं ।उनको समाजिक सूत्रधार से जोड़ने का यह प्रयास है ।
इस अभियान में शामिल श्री मौलाना अबुललैस ,मसूद आलम ,हाजी नूर आलम ,सेमरी पंचायत मुख्या सतेंद्र राव, मेराजुद्दीन मिन्हाज आलम ,शोएब कमाल, इज़हार आलम ,के अलावा सभी समुदाय के सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम के सफलता में योग्यदान दिया । आखिर में JNU छात्र ने एक निशुल्क कोचिंग खोलने की घोषणा की जिस को विस्तार कर भविष्य में उच्चय शिक्षा से जोड़ दिया जायेगा । आप भी कोशिश कीजिये और अपने आसपास ऐसे ज़रूरतमंद शिक्षा से वंचित मासूम बच्चों की भविष्य संवारने में रोल अदा कीजिए ।
साठी प. चंपारण नट मोहल्ला में शिक्षा जागरूकता मुहीम!




Recent Comments