
सारण :कुष्टरोगी को मारपीट कर घर से निकालने को लेकर ,प्राथमिकी दर्ज
सारण तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट: थाना क्षेत्र के फेनहरा गांव निवासी बिनोद महतो की पत्नी मीणा देवी ने तरैया थाने में ससुर समेत परिवार के चार लोगों पर मारपीट कर घर से निकलने की प्राथमिकी दर्ज करायी है.दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पति बिनोद महतो कुष्ट रोग से ग्रसित है जिस कारण घर के सभी सदस्यों ने हमेशा मारपीट कर घर से निकाल देते है. ससुर अनंत महतो, शीला देवी, बबली देवी, नीतेश महतो ने मिलकर मारपीट व दाब से मारकर दांत तोड़ दिया.पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है.




Recent Comments