
सारण : मढौरा विधायक ने किया विधालय का उद्धाटन
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण अमनौर: स्थानीय मही नदी पार एसएच 73 नौतन गांव स्थित आकाश इन्टरनेशनल स्कूल का उद्धाटन शुक्रवार को मढौरा विधायक जितेंद्र राय ने फिता काटकर किया. उक्त मौके पर विधायक जितेंद्र राय ने कहा कि आज के माहौल में शिक्षा बहुत बड़ा पूंजी है, जहां इस प्रकार के विधालय की आवश्यकता और बढ़ गई है.
उन्होंने शिक्षकों व अभिभावकों से अपील किया कि शिक्षा के प्रति समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए समय निकालें. उक्त मौके पर मुख्य रूप से विधालय के प्राचार्य अल्लाउल हक, स्थानीय मुखिया सुमित सिंह, विजय कुमार विधार्थी, एच आर कालेज के प्राचार्य डॉ. एस के गुप्ता, ब्रिजकिशोर सिंह, आर के शरण, मकसूद आलम, रामप्रवेश प्रसाद, आचार्य सर्व विजय, महम्मद नौशर खान, अर्श कुमार, लवली कुमारी आदि लोग उपस्थित थे.




Recent Comments