पानापुर (सारण) सतजोड़ा -पानापुर मुख्य पथ को लेकर प्रखंड नागरिक मंच करेगा आंदोलन। इस मामले को लेकर मंच के संयोजक लक्ष्मण प्रसाद अकेला ने बीडीओ को एक आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है की 15 जुलाई तक विभाग द्वारा उक्त सड़क को नही बनवाया गया तो नागरिक मंच पानापुर इस समस्या को लेकर धरना -प्रदर्शन एवं उक्त सड़क को बंद करदिया जाएगा। हालाॅकि वर्षो से जर्जर पड़े इस मुख्य सड़क के मरम्मति को लेकर तरैया विधायक मुद्रिका राय ने शिलान्यास भी किया था। लेकिन अबतक कार्य शुरू नही हुआ।जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। मालूम हो की प्रखंड के सतजोड़ा,चकिया,दुबौली,धेनुकी सहित दर्जनों गांव को मुख्यालय से जोड़ने के लिए यही एकमात्र सड़क है । इसको लेकर पूर्व जिला पार्षद मुन्ना खान ने बताया की 15 जुलाई तक अगर विभाग उक्त सड़क की मरम्मति नही करती है तो 16 जुलाई से प्रखंड नागरिक मंच के बैनर तले अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चलेगा।