सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में मढ़ौरा के आदित्य ने किया बेहतर प्रदर्शन

मढ़ौरा : प्रखंड के बच्चों ने सीबीएसई की परीक्षा में वेहतर रिजल्ट लाकर ग्रामीण क्षेत्र में एक नयी आशा जगाई है I मूलं रूप से मशरक पूरब टोला व मढ़ौरा गाँधी नगर निवासी कामेश्वर सिंह और दीपशिखा सिंह के पुत्र आदित्य कुमार ने सीबीएसई की परीक्षा में 78 प्रतिशत अंक लाकर भविष्य में औऱ बेहतर करने की संभावना जगाई है I आदित्य का मिशन एनडीए में सफलता पाकर सेना में अधिकारी बनना हैं । आदित्य का कहना हैं कि मेरे परिवार में दादा जी स्व.रामनाथ सिंह व चाचा जी श्री लाल किशोर सिंह सेना में रहकर देश की सेवा किए हैं । वहीं अभी भी एक बड़ा भाई रविकांत सिंह सेना में सेवारत हैं । इसलिए परिवार की देशभक्ति से प्रेरित होकर आदित्य भी सेना में जाकर देश सेवा करना चाहता हैं ।