सारण :कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर गरखा में जदयू की बैठक

#दैनिक खोज खबर डेस्क 
गड़खा
जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।  प्रखंड अध्यक्ष अजय सिंह के अध्यक्षता में  छह नवंबर को होने वाले प्रखंडस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें प्रखंड से लेकर बूथ स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई। 15 नवम्बर को होने वाले जिला सम्मेलन की तैयारी पर भी चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, बिजेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, इम्तेयाज परवेज, राणा सिंह पिंटू, गणेश सिंह, मो काजुद्दीन जावेद अख्तर, दिनेश राम, सुहाग सिंह,  नितेश पटेल, हरेन्द्र सिंह, पन्नालाल मांझी, मो दुलारे व अन्य शामिल थे।