बेतिया : साठी थाना ने 135 लीटर चुलाई शराब के साथ 9 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-साठी थाना क्षेत्र के बसंतपुर बीन टोली में हुई छापेमारी में तीस भट्टी एवं पांच हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया.उक्त छापेमारी में राजकुमार मुखिया, नागेंद्र राम, अनूप यादव,दिनेश पटेल,अशोक साह, सोनालाल साह,शम्भू साह, चंदन कुमार,राहुल कुमार को 135 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. उक्त जानकारी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार झा ने दी.