
महाराजगंज मे अधिकार की लड़ाई के लिये जुटे कुशवाहा समाज के लोग
———-
विकाश कु की रिपोर्ट
——–
महाराजगंज (सीवान)
शहर के गोरख सिहं कालेज परिसर में कुशवाहा अधिकार आंन्दोलन समिति द्वारा सभा का आयोजन रवि कुशवाहा के अध्यक्षता किया गया।जिसमे हाजारों की संख्या में पहुचे कुशवाहा सामाज के लोगों ने अपने अपने विचार सभा में आये लोगों के समक्ष प्रस्तुत किया।सभा में शिक्षक मुन्ना भाई ने कहा कि जिस प्रकार गुच्छे से टुटे अंगूर का भाव नही होता, उसी प्रकार हम जबतक बिखरे रहेगे तबतक हामारा भाव, हमारी इमान्दारी हमारी मेहनत की कद्र लोग नही करेगे।अतः हमे एकजूट होने की अवश्यता है।सभा में दुर दुर से दो पहिया, चार पहियाँ वाहन से लोग पहुचे थे।सभा को संबोधित करते हुए रवि कुशवाहा ने कहा कि हम कम नहीं है, हमे अपने अधिकार के लिए लडाई लडनी है, हमे हमारा पुरा हक चाहिए आप सबका साथ मिला तो हम अपने अधिकार के जंग को जीत सकते हैं।वही सभा में बोलते हुए शिक्षक विवेक ने कहा कि हमे यूज एण्ड थ्रो का रूप दे दिया गया है, फूट डालो राज करो कि निति हम सब के साथ अपनायी जाती हैं।रवि कुशवाहा ने कहा कि हमारी जाति को अति पिछड़ा वर्ग में शामिल किया जाय।तथा एमबीबीएस,कृषि विश्वविद्यालय,आइटीआई,न्यायीक क्षेत्र में जनसंख्या के आधार पर शामिल किया जाय।मौके पर निरंजन जी,जयकिशोर कुशवाहा,कर्मवीर मौर्या, बिनोद प्रसाद,रितेश कुमार, चन्द्रगुप्त मौर्य,ईश्वर नाथ कुशवाहा आदि लोग मौजूद थे।




Recent Comments