उन्नाव (उ.प्र.): ट्रेन में जी आर पी पुलिस के मौजूद होने के बाद भी हो रही चोरी
✍न्यूज इनपुट जितेंद्र यादव बिघापुर उन्नाव (उ.प्र.):-कानपुर रायबरेली पैसेंजर 54153 में बिघापुर से अचलगंज के मध्य लड़की का मोबाइल चोरी हो गया लड़की बिघापुर थाने के अंतर्गत बेहटा भवानी की रहने वाली है जबकि इस बोगी में सिर्फ महिलाएं बैठती है और इन महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेलवे ने जीआरपी के दो जवान रायबरेली से उन्नाव तक इन महिला बोगी की सुरक्षा के लिए लगा रखा है।
उनके मौजूद होने के बाद भी लगातार 2हप्ते के अंदर ये चोरी की तीसरी वारदात है, कुछ दिन पहले भी एक लड़की की पर्स भी चोरी हो गयी थी। अभी लगभग दो हफ्ते पहले उन्नाव से लालगंज जा रही महिला का ट्रेन में चढ़ते समय मिबाइल चोरी हुआ था।