सीवान के जामों थाना क्षेत्र के आलमपापुर गांव से सुतली से बना हजारों बम व 120 किलो बारूद बरामद

सीवान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारी मात्रा में बम बनाने वाली सामग्री, बारुद और पटाखे पुलिस ने जप्त की है। मामला जामो थाना क्षेत्र के आलमपापुर गांव की है। गुप्त सूचना के आधार पर एएसपी कार्तिकेय शर्मा के निर्देश पर महाराजगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में तीन थाने की पुलिस ने सोमवार की रात्रि जामों थाना क्षेत्र के आलमापुर गांव में छापामारी कर के भारी मात्रा में बारूद व हजारों की संख्या में सुतली से बंधा हुआ बम जप्त किया है।
मंगलवार की शाम सीवान एएसपी कार्तिकेय शर्मा ने जामों थाना परिसर में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर के बताया की बरामद विस्फोटक में 7106 तैयार बम (नारियल के आकार के), 120 किलो बारूद, एक किलो सल्फर, तीन किलो एल्यूमीनियम का बुरादा, 10 किलो लेह पाउडर, डेढ़ किलो सफेद सोडा शामिल है। पुलिस के अनुसार यहां पटाखा की आड़ में बम बनाकर अपराधियों को बेचा जाता था। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि आलमपुर में आजाद, इमरान और इरशाद मियां के यहां पटाखा की आड़ में व्यापक पैमाने पर बम बनाया जा रहा है। लिहाजा एसडीपीओ महाराजगंज संजीत कुमार प्रभात के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया।
इसमें महाराजगंज इंस्पेक्टर अभिनंदन मंडल, जामो थानाध्यक्ष नौशाद आलम, गोरेयाकोठी के थानाध्यक्ष अमित कुमार तथा बड़हरिया के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के साथ पुलिस बल को शामिल किया गया। छापेमारी सोमवार की देर रात की गई। एएसपी ने बताया कि पुलिस टीम को देख अन्य तो भाग गए लेकिन अमीरुद्दीन मियां, नईमुद्दीन मियां, विजेंद्र साह तथा चंदन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया।
फिर तलाशी में विस्फोटक की बरामदगी हुई। एएसपी ने बताया कि यहां जो बम मिले हैं, वे पटाखा से काफी बड़े आकार के हैं। यदि हाथ में यह फट जाए तो चीथड़े उड़ जाएंगे। यहां से बम बनाकर अपराधियों को बेचा जाता था। मौके से फरार लोगों की तलाश की जा रही है।
👉पुलिस के अब तक के चुप्पी पर भी उठ रहे है सवाल :वही सूत्रो की माने तो इस गांव में वर्षों से पटाख़े बनाने का कार्य एक उद्योग के रूप में किया जाता है । कई लोगों ने बताया कि आलमापुर गांव में पटाख़े बना कर पुरे क्षेत्र में बेचा जाता है । अगर यहा अवैध तरीके से पटाख़े बना कर बेचा जाता था तो अभी तक पुलिस चुप क्यों थी.
मंगलवार को सीवान पुलिस के नायब कप्तान ने भले ही प्रेस वार्ता आयोजित कर के अपना व अपनी टीम का पीठ थपथपा लिया हो, लेकिन आम लोगों के द्वारा उठाए गए प्रश्न का आज नही तो कल सीवान पुलिस को देना ही होगा.








Recent Comments