मांझी(सारण)। प्रखंड के गोबरहीं स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में भोजपुरी संगीत के ख्याति प्राप्त लगभग एक दर्जन कलाकारों ने जबरदस्त जलवा बिखेरा। देर शाम तक जारी समारोह में कलाकारों ने भगवतभक्ति देश भक्ति तथा सामाजिक गीतों पर आधारित होली गीतों से स्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने होली मिलन को सामाजिक सौहार्द्र का प्रतीक बताते हुए विलुप्त हो रही इस संस्कृति को पुनः संजोने की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह में गायक सुखनंदन यादव राधा किशुन यादव कामेश्वर सिंह जलेश्वर सिंह पुलिस राय परशुराम जी चांद किशोरी सिंह प्रभुनाथ तिवारी संजय जहरीला भोला सिंह रविंद्र पाण्डेय जप्पन जापानी सुदामा चौहान अमरेश सिंह आदि नामी गिरामी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत की। संचालन गायक जय प्रकाश राय ने की। समारोह में श्रीकांत यादव योगेंद्र शर्मा जिप सदस्य राजू गुप्ता राम नारायण सिंह सुनील सिंह पदमा सिंह रामाशीष यादव दिलीप यादव सीताराम यादव तथा मनोज सिंह आदि भी मौजूद थे।