
बिग ब्रेकिंग : बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौत
अमनौर(सारण): बस स्टैंड स्थित एक चाय की दुकान पर चाय पी रहा था उसी वक्त एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उक्त युवक को गोली मार फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अमनौर पीएचसी ले गयी जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृत युवक अमनौर बाजार निवासी शंभु साह का 25 वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार स्वर्णकार बताया जाता है। हत्या से गुस्साए लोगों ने शव को एसएच 73 अमनौर चौक पर रख कर जाम कर दिया है। वही विरोध में सभी दुकाने भी बंद है। लोग एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं।




Recent Comments