पूर्व में हुई चाकूबाजी की घटना,एक और मुल्जिम गिरफ्तार
दिलीप मेहता
Edited by azad nab
भीलवाडा में 15 जून को हुई चाकूबाजी की घटना में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है । एस.पी. प्रदीपमोहन शर्मा ने बताया कि युसुफ मोहम्मद पर 15 जून को हुई चाकूबाजी में अज्ञात जनो पर मुकदमा दर्ज किया था । इसके बाद एएसपी गोपालस्वरूप मेवाडा के निर्देशन में डीएसपी राजेन्द्र त्यागी, प्रतापनगर थानाप्रभारी नवनीत व्यास सहित टीम ने अनुसंधान कर 21जून को लखविन्दरसिंह उर्फ लकी सिंह नि. छापडेल थाना पारोली को गिरफ्तार किया था । पुलिस जांच के दौरान उक्त फरार वांछित मुल्जिम विजयसिंह रावणा राजपूत नि. जवासिया थाना विजयपुर को भी आज गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस उक्त अभियुक्त से घटना के कारणो के बारे में पूछताछ कर रही है ।




Recent Comments