योगापट्टी:- छेड़खानी मारपीट के मामले आरोपी को जेल।
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी संवादादाता की रिपोर्ट:- योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के पुलिस ने गुरूवार की रात दो अलग अलग जगहो पर छापामारी कर छेड़खानी और मारपीट के दो आरोपीयो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नाबालिग लडकी के साथ छेडखानी मामले मे पुलिस ने थाना क्षेत्र के जरलपुर गांव निवासी नबी रसूल मिया को गिरफ्तार किया है। जिसपर जरलपुर के एक नाबालिग लडकी के साध छेडखानी का मामला थाने मे दर्ज है। वही पुलिस ने मारपीट मामले मे दूसरा आरोपी थाना क्षेत्र के पडरौन निवासी काशी मुखिया पिता ग्यानी मुखिया को गिरफ्तार किया है। जिसपर थाने मे मारपीट का मामला दर्ज है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल ने बताया कि न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।