*सीवान के दरौली में सरयू नदी में मिला एक अज्ञात वृद्ध का शव*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा*

♨सीवान के दरौली में  सरयू नदी के पंचमंदिर घाट के    सामने पीपा  पुल के पास से  शनिवार को  साढ़े पांच बजे अपराह्न एक पैंसठ वर्षीय अज्ञात  व्यक्ति की  शव मिला।    जिसकी सूचना सरयू नदी में चल रही जहाज चालक ने पुलिस को दिया।  सूचना पर  पुलिस मौके पर  पहुंच शव को कब्जे में ले पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए सिवान भेज दिया गया। समाचार प्रेषण तक शव की शिनाख्त नहीं हो पा सकी। उधर शव मिलने की खबर पर काफी संख्या में पंचमंदिरा घाट पर पहुंच शव को पहचान करने लगे। शव मिलने के संबंध में लोगों में कई तरह की चर्चा व्याप्त थी।   दरौली निवासी ओमप्रकाश कानू व चन्दन कुमार ने बताया कि जहाज पर सवार होकर हम लोग नदी के उसपार जा रहे थे की अज्ञात व्यक्ति जहाज से नदी में गिरने से डूब गया। वहीं जहाज चालक मोहन प्रासाद ने बताया कि  शव नदी के किनारे लगा हुआ। जहाज से गिरने का आरोप गलत हैं। शव मिलने की सूचना पर सीओ संजीव कुमार सिन्हा व थानाध्यक्ष अशोक कुमार, विश्वेश्वर सिंह ने शव को कब्जे में ले शव को पहचान  कराने लगे। थानाध्यक्ष  अशोक कुमार ने बताया  शव को नदी से गोताखोरों की मदद से निकालवाय गया।शव के पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही खुलासा होगा की गिरने से मौत हुई है या  डूबने से।