सारण :​डोरीगंज के बलुआ से बिधुतिकरण सामाग्री की चोरी 
#************************************#
डोरीगंज-:
“””””””””
स्थानिय थाना क्षेत्र के बलुआ गाँव से विधुतिकरण सामाग्री की चोरी का मामला प्रकाश मे आया है ।
इस संबंध मे मुसेपुर पंचायत के बलुआ एवं कंशदियर गाँव मे बिधुतिकरण का काम करा रहे अंजली कंसट्रक्सन कंपनी के सब कॉन्ट्रेक्टर रामनाथ सिंह ने डोरीगंज थाने मे एक प्राथमिकी दर्ज करायी है ।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कंपनी ने बिधुतिकरण की सभी सामाग्री को बलुआ सामुदायिक भवन मे रखा था और मजदूर 8 जुन से 15 जुन तक छुट्टी पर थे काम बन्द था जिसका लाभ उठा कर अज्ञात चोरों ने सामुदायिक भवन से हजारों रुपए मुल्य के सैकरों पीस लेड लैम्प , बी पी एल कीट , बेन्ड पाइप , केबल तार , सर्विस केबल , कंडक्टर ,डी पी स्ट्रक्चर , क्रोस आर्म ,एवं पीन इनसुलेटर आदि सामानों की चोरी कर ली ।
थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया मामले की तहकिकात की जा रही है। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा ।