सिवान :आंदर के मदिसलापुर गांव में पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव, सनसनी
# हत्या व आत्महत्या के बीच उलझी युवक की मौत की कड़ी
# शव मिलने के बाद तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म
# पुलिस हर बिंदु पर गहनता से कर रही पड़ताल
# अप्रैल माह में युवक की तय थी शादी
# न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर /सीवान
आंदर:
जिले के आंदर थाना क्षेत्र के मदिसलापुर गांव के समीप शनिवार को पेड़ पर लटकता युवक का शव देखकर गांव में सनसनी फैल गयी. देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े. इसके बाद तरह-तरह के अटकलों का बाजार गर्म हो गया. लोग जितनी मुंहे उतनी बाते कर रहे थे. बाद में ग्रामीणों की सुचना पर पहुंची आंदर थाना की पुलिस ने पेड़ से लटकते शव को ग्रामीणों की मदद से उतरवाया तथा पोस्टमार्टम हेतु शव को सिवान सदर अस्पताल भेज दिया.
थानाक्षेत्र के मदिसलापुर गांव निवासी ग्रामीण शनिवार की सुबह घरों से टहलने के लिए गांव के बाहर गए थे. जहां उनकी नजर पेड़ पर लटकी हुयी चीज पर पड़ी पास जाकर देखा तो वे सन्न रह गए. वह शव किसी और का नहीं गांव निवासी अमेरिका यादव के 25 वर्षीय पुत्र उपेंद्र यादव का था. लोग चर्चा करते हुए मिले कि या तो किसी ने युवक को फंदे से लटका कर मार डाला है. या फिर युवक खुद फंदे से लटक कर मर गया है. थानाप्रभारी चंद्रिका प्रसाद ने बताया कि पुलिस शिनाख्त के बाद घटना के हरेक बिंदुओं पर अनुसन्धान शुरु कर दी है. युवक की शादी तय दी. अप्रैल माह में बारात छोटपुर गांव में जाने वाली थी. जांच की जा रही है. जांच के बाद ही कारणों का खुलासा हो पायेगा. इधर उपेंद्र के परिजनों के हृदयविदारक चीत्कार से गांव में कोहराम मच गया है.