योगापट्टी:- आंधी-तूफान मे मृत परिवार के मिला चार-चार लाख रुपये की चेक
दैनिक खोज खबर तबरेज अजीज योगापट्टी सवांददाता की रिपोट:- योगापट्टी प्रखंड अंचल कार्यालय मे सोमवार की शाम आंधी-तूफान मे मरे पाच लोगो के परिजनो को चार-चार लाख रुपये का चेक दिया गया। पीड़ित परिवारो को चेक देते हुए बीडीओ रामानुज कौशिक ने कहा कि सरकार द्वारा दिए जाने वाले राशि का सदुपयोग कर पीडि़त परिवार अपनी माली हालत सुधारने का प्रयास करे और वेहततर जीवन जिये। चेक वितरण कर रहे सीओ शंभू नाथ राम व जिला पार्षद पति राजन राज ने बताया कि इस दूख भरी समय मे सरकार की इस योजना का लाभ ससमय पीडितो को दिया जा रहा है। जिससे वे परिवार अपनी माली हालत सुधारने के साथ समाज के मुख्य धारा से जूडकर अपना जीवन का स्तर उन्नत कर सके। सीओ ने बताया कि इस घटना मे नवलपुर थाना क्षेत्र के ढढवा गांव के मृतक मैनेजर चौधरी और मुसमात चंद्रावती दूधियवा गांव के मृतिका संवा देवी और रीमा कुमारी तथा कवलापुर गांव के प्रेमशीला कुमारी के परिजनो को चार-चार लाख रुपये का चेक दिया गया। मौके पर सत्येन्द्र कुमार, विक्रमा राम, रंजन कुमार राम, नरेश कुमार, बेचू राम, महेश कुमार , आदि लोग उपस्थित रहे।




Recent Comments