पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
 मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंजारवा घाट से बुधवार की शाम गुमशुदा हूई महिला का नर कंकाल मानपुर पुलिस ने बरामद किया। मानपुर थानाध्यक्ष सिकंदर कुमार ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर नर कंकाल को फॅारेन्सीक जाँच के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि मानपुर थाना के धोकराहाँ गांव के जकीन दास की पत्नी बीणू देवी 55 वर्ष विगत 18 मई को अचानक घर से लापता हो गई । परिजनो के द्वारा बहुत खोजबीन करने बाद जब उक्त महीला नहीं मिली तब परिजनो ने थाने मे गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया था । बता दे कि बुधवार की शाम मवेशी चराने गये लोगो ने बंजरीया घाट पर तीतर बीतर पड़ा उक्त महिला का शव देख कर लोगो द्वारा इसकी सुचना पुलिस को दी । थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि नर कंकाल के रूप मे महिला का शव पड़ा था जो कि चेहरा से चिन्हित किया गया । पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।