सारण : नेहा दर्शनी ने मैट्रिक परीक्षा में मारी बाजी, 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार का मान बढाया 

अमनौर से अरुण कुमार सिंह की रिपोर्ट 
अमनौर प्रखंड के पैगा शेखपुरा की नेहा दर्शनी ने  मैट्रीक बोर्ड परीक्षा में अव्वल अंक प्राप्त कर घर व गांव का नाम रौशन किया है ।  परिणाम आने के साथ ही घर में खुशियां  ही खुशियां छा गयी ।परिश्रमी नेहा राय साहब हाईस्कूल पैगा से दिये बोर्ड  परीक्षा   84 % अंक प्राप्त किया है ।कुल 418 अंक मिले है । साईन्स में 100में 100 व मैथ व सोसल साईन्स में 84- 84 अंक प्राप्त किया है ।इन्होंने इस सफलता का श्रेय शिक्षक पिता आनंद कुमार सिंह व मां चांदा कुमारी सहित शिक्षक सुरेश रंजन को दी है । नेहा का कहना  है कि परीक्षा पूर्व कड़ी मिहनत करती थी ।लगभग  15 -16 घंटा ईमानदारी से मिहनत कर सफलता हाथ लगी है ।  पूर्व में    इन्टर की जारी परिणाम से  हताश थी ।लेकिन आशा के अनुरूप परिणाम बेहद खुशिया दी है । कहती है आगे चलकर डाॅक्टर बन आम गरीबों व देश की सेवा करूंगी ।