मजदूर दिवस के मौके पर नर्सिंग कर्मियों ने जताया विरोध
राकेश फौजदार 
भरतपुर 1 मई। राजस्थान के भरतपुर संभाग मे मजदूर दिवस के मौके पर नर्सिंग कर्मियों ने ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर हाथों में काली पट्टी बांधकर राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। नर्सिंगकर्मियों ने बताया कि सरकार ने मांगो पर अमल नहीं किया तो धरने देकर आंदोलन किए जाएंगे।