
सारण :घुरापाली स्थित एसटीडी काॅलेज के विवेक सिंह को इंटर साइन्स मे 500 में मिले 401अंक
——-
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट
—–
रसूलपुर –
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी इंटर साइंस के रिजल्ट मे रसूलपुर थाना क्षेत्र के घुरापाली स्थित एसटीडी काॅलेज के विवेक सिंह ने 500 में से 401अंक पाकर काॅलेज के साथ सारण जिले का नाम रौशन किया है।विवेक बचपन से हीं होनहार छात्र रहा है।माता पिता और गुरू को दिया श्रेय।विवेक अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता व रबि एकेडमी के संचालक अपने गुरू रबि कुँअर को दिया है।विवेक दो भाईयो व एक बहन मे सबसे छोटा है।विवेक के पिता फणिन्द्र कुमार सिंह घुरापाली स्थित एसटीडी काॅलेज में बतौर टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं जबकि माँ सुनैना देबी हाउस वाईह हैं ।विवेक अपने गुरू के मार्ग दर्शन पर ही चलता है।काॅलेज की पढ़ाई के बाद वह रबि एकेडमी में ही गुरू रबि कुँअर के मार्गदर्शन मे तैयारी करता था।एकेडमी मे भी वह हमेशा अव्वल आता था और कई पुरस्कार भी एकेडमी के द्वारा दिया गया है।फिलवक्त विवेक रबि एकेडमी में ही छात्र-छात्राओं को पठन पाठन कराता है।बैंक पीओ बनने का है सपना।विवेक की इच्छा बैंक पीओ बनने का है।और वह अपने गुरू के सान्निध्य में रहकर अपने सपनों को साकार करने के लिए तैयारियाँ भी शुरू कर दी है।इसके लिए घर का काम निपटाने के बाद वह 6 से 8 घंटे तक पढ़ाई करति है।




Recent Comments