सीवान :आक्रोशित लोगो ने किया थाने का घेराव
मैरवा –
थाना क्षेत्र के धरनी छापर से रविवार देर संध्या मे शराब के नशे में चूर कुछ व्यक्ति को कार सहित पुलिस ने गिरफ्तार किया जाॅचोपरान्त उनके पास से दो विदेशी शराब फ्रुटी मिली गिरफ्तार व्यक्तियो की पहचान नगर के ही गंगा प्रसाद, मोहन प्रसाद, प्रमोद कुमार, विनोद कुमार व नासिर के रुप मे हुयी । सोमवार की सुबह मामले में हुई गिरफ्तारी के विरोध में बङी संख्या में लोग उपस्थित हो हो -हल्ला करने लगे थानाध्यक्षा पूनम कुमारी ने बताया कि जो गलती करेगा बक्सा नही जायेगा एक चालक नासिर जाॅच में नशे मे नही पाया गया है उसे छोङ अन्य पर विधी सम्मत कार्यवाई की जा रही है । नगर मे जो भी अराजकता फैलाने वाले है उन्हे चिन्हित कर लिया गया है।




Recent Comments