मोतिहारी:श्रीपुर गांव के पास एक बाइक व पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार तीन लोग जख्मी
देवेन्द्र कुशवाहा की रिपोर्ट :– मोतिहारी जिले के छौड़ादानो थानाक्षेत्र के श्रीपुर गांव के पास एक बाइक व पिकअप वैन के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
इस सिलसिले में जख्मी उपेंद्र पासवान ने बताया कि व मुस्कान नामक एक बच्ची का आधारकार्ड बनवाने के लिए वे छौडादानो जा रहे थे। इसी क्रम में पिकअप से धक्का लगा।
जिसमें मेरे साथ जियालाल पासवान व मुस्कान जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने वाहन को पकड़ लिया है। चालक फरार बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




Recent Comments