बगहा:-भाकपा -माले का राजस्तरीय चंपारण भूमि सत्याग्रह का सफल समापन !
✍दैनिक खोज खबर संवाददाता शमीम क़मर रेयाज़ी की कलम से 👉 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी लेनिनवादी (भाकपा-माले) द्वारा चलाये जा रहे राज्यस्तरीय चंपारण भूमि सत्याग्रह का आज तीसरा दिन बगहा अनुमंडल कार्यालय पर समापन हुवा । जनसमर्थन का सैलाब देखते बन रहा था, पुरे क्षेत्र से आये गरीब किसान मजदूर का हज़ारों की जनसंख्या में मौजूद होना होना इस बात को दर्शाने के लिए काफी था की आम किसान मजदूर वर्तमान सरकार से और सरकार की नीतियों से कितने आहत हैं । भाकपा -माले द्वारा चलाये जारहे इस अभियान में शामिल लोगों ने जिनके पास रहने के लिए जगह जमीन नहीं है उन्हों ने अपना अपना नाम दर्ज किया जो भाकपा- माले बिहार सरकार को मेमोरंडम के साथ सौंपेगी । भाकपा -माले द्वारा गरीब मज़दूर किसानों की हित के लिए चलाये जारहे इस अभियान का हिस्सा बने सभी लोगों ने आभार प्रकट किया । और संकल्प लिया की अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे और भाकपा माले की बताये बातों पे अम्ल दरामद करेंगे ।
अभियान में शामिल नेतागण ने अपने विचार जनता के सामने रखा और वर्तमान बिहार सरकार की नीतियों और मंशा को साफ़ किया कि सरकार किस तरह गरीब किसान मजदूर के हक़ का अनदेखा कर रही है । बिहार सरकार गरीब किसान मजदूर वर्गों के लिए केवल बयानबाजी कर अपनी राजनितिक दुकान चला रही हैं । इस अभियान में शरीक महिलाओं का एक बड़ा समूह था जो महिलाओं की जागरूकता का एक मिसाल था ।
इस राज्यस्तरीय चंपारण भूमि सत्याग्रह अभियान को सफल बनाने मे भाकपा-माले राज्य कमिटी के स्थाई सदस्य कामरेड विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, जिला कमेटी सदस्य कामरेड दयानंद दिवेदी ,भाकपा-माले खेमस जिला सचिव कामरेड मुख्तार अंसारी, नौजवान क्रान्तिकारी साथी कामरेड यासिर अरफात शामिल रहे।




Recent Comments