यूआईटी का पंजा चला,कई अवैध मकान हुए धराशाही 
भैरु सिंह राजपुरोहित ब्यूरो चीफ बीकानेर 
बीकानेर 5 जुलाई। शहर में फैले जगह जगह अवैध अतिक्रमण के ख़िलाफ़ नगर निगम और नगर विकास न्यास ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार को गजनेर रोड पर कई अतिक्रण हटाए। 
 सुबह 7 बजे से शुरु हुई कार्रवाई अभी भी लगातार जारी है और पिला पंजा अपनी धाक जमाये हुए है,  अतिक्रण निरोधक दस्ते ने रोड के दोनों तरफ रेहड़ी-ठेले, दुकानों व मकानों के आगे बनाए गए रैम्प, चौकियां, बॉलकोनिया, चार दीवारी सहित सभी तरह के अवैध कब्जों को जेसीबी से हटा रहा है ।
जानकारी के मुताबिक सड़क पर दोनों और हुए कब्जों पर नगर विकास न्यास और नगर निगम का पिला पंजा संयुक्त रूप से चल रहा है । कब्जे हटाए गए उनमे स्कूल, मंदिर और आश्रम की दीवारें भी शामिल है।
नगर निगम के आयुक्त आर.के.जायसवाल के नेतृत्व में नगर विकास न्यास और नगर निगम का दस्ता सुबह छह बजे से ही गजनेर रोड पहुंच गया और यहां पर सात बजे पहले कब्जे पर जेसीबी चली वही पूगल रोड पर शानदार रूप से बने अवैध मकान को कुछ ही पलों में धराशायी कर दिया गया टीम के साथ भारी मात्रा में पुलिस प्रशाशन मौजूद है और पिला पंजा अभी भी कड़क रहा है लगातार ।
 आम जन निगम और यूआईटी की इस अतिक्रमण अभियान के पक्ष में है और आम लोगों का कहना है की अवैध अतिक्रमण हटने ही चाहीय, रशुखदार लोग अपने रशुख दिखा कर अतिक्रमण किये बेठे थे आज आये ऊंट पहाड़ के नीचे ।