स्वागत करते लोग

छपरा । शहर के मेहिया स्थित महाराजा होटल में रविवार को सीवान जाने के क्रम में बिहार नागरिक परिषद के उपाध्यक्ष अजय सिंह और सीवान की प्रथम महिला सांसद श्रीमती कविता सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें अंग वस्त्र, फूल-माला और बुके भेंट किए।

अपने स्वागत से अभिभूत होकर अजय सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया और सभी से एकजुट होकर बिहार के विकास में अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

इस अवसर पर जदयू जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, भरत सिंह, पैक्स अध्यक्ष विश्वजीत कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, सदर प्रखंड जदयू अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, जिला महासचिव मनोज सिंह, राजू सिंह, ललिता सिंह, रामेश्वर सिंह, दीनबंधु सिंह, पिंटू सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, दशरथ सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।