एलआईसी  है तो कही और क्यों जाए !


छपरा 
छपरा भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा 1 के विकाश अधिकारी  उज्ज्वल कुमार के द्वारा शहर के एक रेस्टोरेंट में अभिकर्ताओं के साथ एक सेमिनार का आयोजन किया गया।सेमिनार का उदेश्य बीमा विक्रय पर चर्चा एवं अभिकर्ताओं को सम्मानित करना था । जिसमे भारतीय जीवन बीमा निगम छपरा के ब्रांच मैनेजर मिन्हाज और एबीएम कुमार शशिरंजन और मोहम्मद सैयद रवि के द्वारा नए बीमाओ के बारे में जानकारियां दी गई ।जिसमें जीवन उमंग प्रमुख है ।जीवन उमंग के साथ अन्य बीमा पॉलिसी के बारे भी चर्चा की गई ।
वही ग्राहकों को एलआईसी के बारे में जागरूक करने की बात कही। वही शाखा प्रबंधक ने  भारतीय जीवन बीमा निगम के लक्ष्य के बारे में बताया कि 2020 तक हर भारतीय के पास एक बीमा होना अनिवार्य है ।साथ ही अभिकर्ताओं को बीमा विक्रय के गुर सिखाते हुये कहा की जीवन बीमा आग्रह की विषय वस्तु है। भारतीय जीवन बीमा के अभिकर्ताओं का लक्ष्य होना चाहिये की  हर आदमी के पास भारतीय बीमा निगम की एक बीमा तो ज़रूर होना चाहिए।सेमिनार मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभिकर्ताओं को उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया गया ।वित्तीय वर्ष 2016-17 मे उत्कृष्ट बीमा कार्य करने के लिये शाखा प्रबंधक मीन्हाज द्वारा प्रथम पुरस्कार मनोरंजन पाठक को दिया गया ।जबकि सतीश कु सिंह ,योगेन्द्र पाण्डेय ,विद्या राय सहित अन्य अभिकर्ता भी बेहतर कार्य के लिये सममानित किये गये ।
साभार :मनोरंजन पाठक ,छपरा