युवती ने से मोहब्बत करने की चाह में दरोगा सस्पेंड
अदीब सैफी 
बदायूँ  1 अप्रैल  – इकतरफा इश्क़ में वर्दी वाला इस तरह गिरफ्त हुआ की उसे न तो वर्दी की गरिमा याद रही और न ही अपनी नौकारी की चिंता। बदायूं के अधेड़ उम्र के कोतवाल ने अपनी बेटी की उम्र से लड़की से दोस्ती बढ़ाने के लिए हर हथकंडे अपनाये लेकिन मजबूरी के आगे घुटने न टेककर जब युवती ने वर्दी के खिलाफ मोर्चा खोला तो न सिर्फ वर्दीवाले पर कार्यवाही की तलवार लटक गयी बल्कि उसके खिलाफ विभागीय तफ्तीश के आदेश भी हो गए। बरेली आईजी जोन विजय प्रकाश के दफ्तर में शिकायत करने पहुंची यह युवती बदायूं जिले के बिसौली थानाक्षेत्र के एक ग्राम प्रधान की बेटी है। दरअसल ये बिसौली थानाध्यक्ष एसपी उपाध्याय के खिलाफ शिकायत लेकर लंबे समय से न्याय की आस में भटक रही थी। इस पीड़िता का आरोप है कि बिसौली थाना प्रभारी एसपी उपाध्याय उससे नजदीकी बढ़ाने के लिए लंबे समय से प्रताड़ित कर रहे है। आरोप है कि गांव में पड़ोसी से जमीन को लेकर उठे मामूली विवाद में पुलिस की गिरफ्त में आये युवती के प्रधान पिता की पैरवी करना इस बेटी को भारी पड़ गया। अपने पिता की फ़ोन पर पैरवी करने के बाद से थानाध्यक्ष ने व्हाट्सअप पर युवती को मैसेज करने लगा। साधारण शिष्टाचार की बातों के बाद इस खाकी वाले को अपनी असलियत पर आने में देर नहीं लगी और युवती को व्हाट्सअप पर अपने ही सरकारी सीयूजी नँबर से प्रपोज कर बैठा। विरोध करने पर अश्लील मैसेज भेजते हुए चेतावनी और धमकी देना शुरू कर दिया। आरोप है कि कोतवाल एसपी उपाध्याय उस पर मिलने को आने का दवाब बनाने लगा, और इंकार करने पर एक बार फिर युवतीनके पिता को मामूली विवाद में हिरासत में ले आया। बाद में प्रधान पिता को एसडीएम कोर्ट से जमानत पर रिहा किया गया। सिविल सर्विस की तैयारी कर रही इस पड़ी लिखी युवती ने परेशान होकर आज आईजी जोन बरेली विजय प्रकाश से मिली।