रात में बिधुत आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित ग्रामीण उतरेंगे सड़क पर 
                                                                
 #आखिर रात में बिधुत आपूर्ति पूर्णतः ठप क्यों? विभाग के जे.ई. को भी इन बातों का पता नहीं 
———-
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट 
———-
रसूलपुर /एकमा -(सारण)
गर्मी के शुरू होते हीं एक तो बेतहासा गर्मी तो रातों मे बिजली आपूर्ति ठप ऐसे में ग्रामीण उपभोक्ताओं की परेशानी कुछ ज्यादा हीं बढने लगी है।ऐसे में ग्रामीण उपभोक्ताओं ने सड़क पर उतरने का फैसला लिया है।इधर ग्रामीणों की शिकायत पर जे.ई गौतम कुमार ने भीषण गर्मी में रातों मे बिजली आपूर्ति ठप होने के कारणों से अनभिज्ञता जाहिर करते हुए कहा कि वे स्वयं जाँच करने मे लगे हैं कि पिछले कई दिनों से एकमा से पश्चिमी भाग के रसूलपुर, चनचौरा समेत क्षेत्रों के कई पंचायतों के दर्जनों गाँवों मे आखिर किन कारणों से बिधुत आपूर्ति ठप कर दी जाती है।रसूलपुर के उपभोक्ता बिकास जी, राजेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया भोला सिंह, सुमन सिंह, सतेन्द्र सिंह, रामबाबू सिंह समेत दर्जनों उपभोक्ताओं ने बताया कि रात में बिधुत आपूर्ति पूर्ण रूप से ठप कर दी जाती है और फिर अगले दिन सुबह आठ बजे बिधुत आपूर्ति बहाल की जाती है।वहीं ससमय बिजली बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं ने एक टीम गठित कर एकमा बिधुत विभाग के जर्जर व मनमाने रवैये के खिलाफ सुबे के उर्जा मंत्री से मिलकर शिकायत करने का निर्णय लिया है।इसके बाद ग्रामीण सड़क पर उतरने को विवश होंगे।