⏭प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पूर्व शहर की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त।
प्रधानमंत्री मोदी के आगमन से पूर्व शहर की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त।
⏭दैनिक खोज खबर झारखंड ब्यूरो प्रमुख रितुराज की रिपोर्ट:-छह अप्रैल को साहिबगंज-मनिहारी गंगा पुल का शिलान्यास होगा. प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर कार्य कराया जा रहा है. छह सौ मजदूरों को लगा कर सभा स्थल पर मंच व पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. साफ-सफाई व रंग-रोगन के बाद परिसदन व जैप परिसर का नजारा ही बदल गया है. पुलिस लाइन के दक्षिणी छोर पर विशाल मंच व पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. जिले के सभी विभागों के पदाधिकारी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. कहीं कोई कमी न रह जाये इसका खास ख्याल रखा जा रहा है.
विकास भवन के बगल के पुराना व नया परिसदन को सजाने व संवारने का कार्य जोर-शोर से किया जा रहा है. बुधवार को परिसदन के सामने बने गोलंबर को तोड़कर हटाने का कार्य मजदूरों ने किया. वहीं पूरा परिसदन परिसर की सफाई नप सफाई कर्मियों ने की. वहीं परिसदन कर्मचारियों के द्वारा परिसदन की खिड़की व दरवाजे का पर्दा बदलने का कार्य किया जा रहा है.
गंगा पुल शिलान्यास कार्यक्रम के एक सप्ताह पूर्व से ही साहिबगंज जिला मुख्यालय के प्रमुख स्थलों पर सरकारी व राजनीतिक दलों का होर्डिंग व बैनर लगना शुरू हो गया है.
⏭24 घंटे में बालू व गिट्टी हटाने का निर्देश:-नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी रामनरेश सोनी, सिटी मैनेजर अमर लकड़ा ने वन विभाग के रेंजर रवींद्र तिवारी ने विकास भवन रोड का निरीक्षण गुरुवार को किया. नप इओ ने सड़क किनारे लोगों के द्वारा गिराये गये बालू, गिट्टी व झोपड़ी को 24 घंटे के अंदर हटाने का निर्देश दिया.
उनके आगमन को देखते हुए जिला व राज्य प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है. 300 अधिकारी व 1500 अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. यह बातें आइजी अभियान आशीष बत्रा ने बुधवार को पुलिस लाइन मैदान में पत्रकारों से कही. उन्होंने कहा कि सुरक्षा हर मानक को पूरा किया जायेगा. आइजी अभियान का हेलीकॉप्टर से साहिबगंज आने के बाद पुलिस लाइन मैदान में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. सबसे पहले जैप 9 स्थित मैदान में बने तीन हेलीपैड का निरीक्षण किया. जैप के बगल पहाड़ होने पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती करने का निर्देश दिया गया. शहर के प्रवेश द्वार का भी निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री के पुलिस लाइन मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल का भी जायजा लिया. बैरिकेटिंग कर प्रवेश द्वार बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में आने वाले लाखों लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इसके लिये विशेष ध्यान रखा जायेगा. पुलिस लाइन में डीसी व रांची से आये वरीय पदाधिकारी के साथ बैठक की. बैठक कर गोपनीय रणनीति बनायी. मौके पर आइजी प्रोभेशन अरुण सिंह, विशेष शाखा के डीआइजी शंभू ठाकुर, जैप के डीआइजी सुधीर झा, दुमका डीआइजी अखिलेश झा, डीसी डॉ शैलेश कुमार चौरसिया, एसपी पी मुरूगन के अलावे कई डीएसपी, इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी उपस्थित थे.
मोदी के कार्यक्रम को लेकर विद्युत विभाग की ओर से जिला मुख्यालय के फीडर नंबर एक व दो में विद्युत पोल लगाने व विद्युत तार बदली करने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. इस कारण बुधवार को सुबह 10 बजे से संध्या 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही. बता दे कि फीडर नंबर एक व दो में 30 व 31 मार्च को भी सुबह 10 से संध्या 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत कार्यपालक अभियंता शेलेंद्र बेसरा ने कहा कि तार व पोल बदलने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है. और दो दिनों तक उपभोक्ताओं को परेशानी होगी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्ददेनजर शहर में युद्ध स्तर पर सफाई करने का निर्णय लिया है. यह बातें नप अध्यक्ष राजेश गोंड ने कही. उन्होंने कहा कि शहर में मच्छर के बढ़ते प्रकोप को देखते दो फाेगिंग मशीन खरीदने पर विचार किया गया. चौक बाजार दुर्गा मंदिर के पीछे सामुदायिक शौचालय निर्माण पर कई पार्षदों ने आपत्ति जतायी. इसके अलावा आय व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत करते आय का स्रोत बढ़ोने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी रामनरेश सोनी, उपाध्यक्ष विनिता देवी, पार्षदो में श्रीनिवास यादव, आजाद हुसैन, अजीत शर्मा आदि उपस्थित थे.




Recent Comments