बिनटोलिया पोखरा में निर्मित छठ घाट का छपरा विधायक ने किया उद्घाटन
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
जनसमस्याओं का अतिशीघ्र समाधान करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है ये बातें कहीं छपरा विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने। मौका था बिनटोलिया पोखरा में विधायक कोष से निर्मित छठ घाट के उद्घाटन का।

इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने बताया कि विगत दिनों स्थानीय ग्रामीणों ने छठ घाट की मांग की थी, मैने आश्वासन भी दिया था कि बहुत जल्दी ही आपकी मांग पूरी होगी और नतीजा सबके सामने है।

विधायक ने बताया कि शहर की प्रत्येक समस्या पर मेरी नजर है जिसका निवारण ठोस रूप से करने में मैं लगा हूं।उन्होने बताया कि शहर कि कई सड़कों का निर्माण नितांत आवश्यक था जिसकी अनुशंसा मैने कर दी है आनेवाले कुछ महीनों में वर्षों से लंबित शहर की बहुत सी सड़कें चकाचक दिखेगी। इस दौरान दर्जनों स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थें।




Recent Comments