खेतों में बर्मी कम्पोस्ट डाल कर लाभ उठाएं किसान : पाल

– धान की फसल सहित पॉली हाउस का भी किया निरीक्षण

– किसानों की आमदनी दुगुनी करने के दिए गए टिप्स,

– के. के. सिंह सेंगर,छपरा/एकमा (सारण) : जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल द्वारा एकमा प्रखंड के माने पंचायत सहित कई अन्य गांवों का दौरा किया गया।
इस दौरान सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई।
इसी क्रम में पॉली हाउस का भी निरीक्षण किया गया। डीएसआर पर भी चर्चा की गई।
जिला कृषि पदाधिकारी श्री पाल ने किसानों की उत्पादन लागत कम करने व आमदनी दुगुनी करने के टिप्स भी दिए।
उन्होंने प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह को सरकारी योजनाओं में तेजी लाने के लिए निर्देश दिया।
श्री पाल ने किसानों को अपने खेतों में बर्मी कम्पोस्ट डाल कर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि धान की रोपनी में अधिक खर्च पड़ता हैं। ट्रैक्टर से धान का छिड़काव कर खेती करने से किसानों को लागत कम लगती है।
इस अवसर पर समन्वयक ज्ञानेन्द्र शर्मा, हरेन्द्र शर्मा, शैलेन्द्र किशोर सिंह, काशी नाथ, किसान सलाहकार अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।