महिलाओं ने सीखे योग के गुर
फ़िरोज़ खान
बारां 20 मई। खंडेलवाल क्रिएटिव गु्रप के तत्वाधान में योग दिवस के पूर्व मंगलवार को प्रातः शहर के विवेकानन्द उद्यान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर पातंजलि योग संस्थान की शिक्षिका कमला रानी तनेजा से योग की बारीकियां सीख कर योग, प्राणायाम तथा आसन के बारे में जानकारी ली एवं योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ के फायदे भी जाने। खंडेलवाल क्रिएटिव गु्रप की चंदा ठाकुरिया ने बताया कि प्रातः पांच बजे ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने विवेकानन्द उद्यान में पहुंच कर योग दिवस के लिए योगाभ्यास किया। इस अवसर पर अंर्तराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की वरिष्ठ पदाधिकारी शकुन्तला गोयल, ललिता टोंगिया, मृदुला मारू, इनरव्हील क्लब की प्रेजिडेंट रश्मि सोनी, बबिता ठाकुरिया, बिंदु मारू आदि महिलाओं ने योग प्रशिक्षिका कमला रानी तनेजा का माल्यार्पण कर सम्मान किया। इस अवसर पर खंडेलवाल क्रिएटिव ग्रुप की चन्दा ठाकुरिया, कृष्णा सेठी, कविता, रूचि, टीना, शिल्पा ठाकुरिया, मीना रावत आदि ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया तथा नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर योग के प्रति स्वयं को समर्पित करते हुए परिवार व राष्ट्र को स्वास्थ्य की दृष्टि से मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।




Recent Comments