​*मधेपुरा:- मधेपुरा गायत्री शक्तिपीठ मधेपुरा में 18 जून 2017 रविवार को जोनल गोष्टी का आयोजन।*
👈कुंज बिहारी शास्त्री”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
👉आएंगे 5 जिलों के वरिष्ठ परिजन* 
अखिल विश्व गायत्री परिवार , शांतिकुंज , हरिद्वार एवं गायत्री शक्तिपीठ  , सहरसा के तत्वावधान में जोनल गोष्ठी का आयोजन गायत्री शक्तिपीठ ,(टी . पी . कॉलेज से पूर्व ) मधेपुरा  ( बिहार  )में विगत 18 जून 2017 को 10:00 बजे दिन से प्रारंभ होगी ।इस गोष्ठी में सुपौल, सहरसा, बेगूसराय ,खगड़िया, मधेपुरा के मुख्य ट्रस्टी, सहायक ट्रस्टी, जिला संयोजक, युवा कार्यकर्ता,भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला समन्वयक एवं जिला से वरिष्ठ , सक्रिय परिजनों का आगमन होना है। जिसमें अखिल विश्व गायत्री परिवार , शांतिकुंज  , हरिद्वार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न  अभियान के अंतर्गत सप्तक्रांति की समीक्षा एवं गतिविधि की समीक्षा किया जाएगा ।आगामी (2018 ) भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा से संबंधित विशेष जानकारी दिया जाएगा  । साथ ही  मधेपुरा जिला अंतर्गत गायत्री शक्तिपीठ में जिला संयुक्त  समन्वय समिति का भी पुनर्गठन किया जाएगा। जिसमे मधेपुरा के सभी प्रखंड के संयोजक ,सक्रिय कार्यकर्ता अपना प्रतिवेदन साथ लाएंगे । भविष्य की  क्या योजना है , साथ लाएंगे ।

यह सूचना  मुख्य प्रबंध ट्रस्टी श्री रमेशचंद्र भगत ” रमन ” ने प्रेस विज्ञप्ति देकर सूचना दी । साथ ही  उन्होंने विशेष निवेदन करते हुए परिजनों से आग्रह किया है कि ससमय गायत्री शक्तिपीठ , मधेपुरा (टीपी कॉलेज के पूरब भाग में अवस्थित है )आप समय के साथ उपस्थित होकर बैठक को सफल बनावें।*