पश्चिमचम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
बेतिया पश्चिमी चंपारण जिला के बेतिया स्थानीय मोहर्रम चौक पर प्रचार समाप्ति के बाद सैकड़ों की संख्या में जुलूस के साथ बैनर लेकर निकले वार्ड नंबर 34 के प्रत्याशी रजिया बेगम के ऊपर बेतिया एसडीओ सुनील कुमार ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। विदित हो कि रजिया बेगम अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ बैनर लेकर वोट मागते हुए मोहर्रम चौक डॉक्टर अरुण कुमार के किलनिक के समीप पहुंचि ही थे। तभी उस मेंन सड़क से गुजर रही एसडीओ की गाड़ी से एसडीओ सुनील कुमार की नजर जुलूस एवं बैनर पर पड़े सदर एसडीओ सुनील कुमार ने गाड़ी रोककर बैनर को अपने कब्जे में लिया एवं प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। उस समय समर्थकों द्वारा बैनर वापस ले लिया गया। इस मौके पर बेतिया एसडीओ सुनील कुमार के साथ बेतिया सीओ अमोध कुमार उपस्थित रहे।





Recent Comments