सारण :बिजली के झटके से किशोर की मौत, दादी घायल 
▶शिव चर्चा के दौरान हुई हादसा
—-
राजू सिंह की रिपोर्ट 
—–
बनियापुर (सारण) 
सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका गांव में शनिवार को शिव चर्चा के दौरान बिजली के झटके से तीन वर्षीय किशोर की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जहां किशोर की दादी बचाने गयी तो वह भी घायल हो गई। जिस घटना को लेकर अफरा-तफरी मच गई।
                         प्राप्त जानकारी के मुताबिक उक्त गांव के स्थानीय मोहल्ला में शिव चर्चा का आयोजन हो रहा था। जहां बिजली का तार निचे से गया था। अभी शिव चर्चा शुरू हुआ ही था कि तीन वर्षीय किशोर अंकित कुमार ने खेलते-खेलते जाकर बिजली का तार पकड़ लिया। उसकी स्थिति को देख किशोर की दादी शिव लोचना देवी छुराने गई तब-तक बिजली के झटके से वह भी घायल हो गई। इस स्थिति को देख वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह बिजली की तार छुड़ा कर किशोर को उठाया तब-तक किशोर की मौत हो चुकी थी। जहां लोगों ने आनन-फानन में किशोर को उठाकर चिकित्सक के पास लाया तो चिकित्सक ने भी किशोर को मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर पुरे मोहल्ला में मातम छा गया है।