मानव सेवा से ही समाज सेवा होती है :-नंदनी सरकार


👈कुंजबिहारी शास्त्री” दैनिक  खोज खबर “मधेपुरा👉

देखकर दर्द किसी का जो आह निकल जाती है, बस इतनी सी बात आदमी को इंसान बनाती है। 

👉नंदनी सरकार 

उक्त पंक्ति को अक्षर से सत्य साबित करते हुएआज  जिला पार्षद श्री मति नंदनी सरकार के प्रयास से एक महिला की जान बची –मामला यह है कि श्री मति सरकार पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिये रंगराजन निकली थी! खैरपुर कड़वा के पास भीड़ देख कर गाडी रोका और मामले की जानकारी ली ! तब पता चला कि काजल देवी उम्र 32 वर्ष जो खैरपुर कदवा कि शंभु राम की पतहु है! खाना बनाने के क्रम में आग लगने से बुरी तरह जल कर मरनासन है! 
तुरंत जिला पार्षद ने अपनी निजी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया! और फिर डाक्टर से अनुरोध कर तुरंत इलाज करवाया! अब महिला की स्थिति बेहतर है! तथा ख़तरे से बाहर है!, 
   यह मानवता के नाते जिला पार्षद का सराहनीय कदम  है! 
कबीर की दोहे इनके लिए बना उदाहरण :-

जग में बैरी कोई नहीं ,जो मन शीतल होय