
पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में युवाओं ने किया प्रदर्शन
नगरा(सारण): नगरा क्षेत्र के पटेढ़ा चौक पर स्थानीय युवाओं न पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए माँ भारती के वीर जवानों के स्मृति में पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद नारे के साथ आसमान में तिरंगा लहराते हुए सड़क के बीचों बीच टायर जलाकर प्रदर्शन किया। लोगों का आक्रोश इतना जबरदस्त था कि सरकार खुली छूट दे तो सभी स्थानीय जवान अभी पाकिस्तान से बदला लेने को कूच करने को तैयार हैं। साथ ही पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बातचीत न कि जाए इसकी वकालत करते हुए आक्रोशित युवाओं ने कहा कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाए जितने जवान शहीद हुए हैं उनके 1000 गुना दुश्मनों की लाशें गिरनी चाहिए इससे कम कुछ भी मंज़ूर नहीं। जो भी व्यक्ति या राजनैतिक दल पाकिस्तान मुद्दे पर हिंदुस्तान के एकता अखण्डता का मजाक बनाने की कोशिश करते नज़र आये उसपर देशद्रोह का मुकदमा दायर किया जाय। युवाओं ने केंद्र सरकार द्वारा कश्मीरी अलगाववादी नेताओं के सुरक्षा और सुविधाओं को वापस लेने के फ़ैसले का स्वागत किया है।




Recent Comments