साजन कुमार”दैनिक खोज खबर”चौसा,मधेपुरा
फारबिसगंज(अररिया) के पत्रकार हरेंद्र कुमार को अनुमंडलीय अस्पताल की खबर प्रकाशित करने के बाद जान से मारने की धमकी एवं मधेपुरा जिला के पत्रकार रंजीत कुमार सुमन के साथ ठेकेदार के द्वारा किया गया मारपीट एवं मोबाइल को तोड़ देने और बिहारीगंज के पत्रकार अरुण कुशवाहा को स्थानीय विधायक निरंजन मेहता द्वारा गाली गलोच करने की घटना दुखद है। जिसका नेशनल जनर्लिस्ट एसोसिएशन पुरजोर विरोध करते हुए पुलिस अधीक्षक से यथाशीघ्र दोषी के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने की मांग करती है।
नेशनल जनर्लिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने कहा कि पत्रकार समाज की आंख होती है,जिसका सामाजिक परिवर्तन में अहम भूमिका देखा जाता है ,संविधान के चौथे स्तंभ के रूप में भी लोग सम्मान देते हैं ।बावजूद आये- दिन पत्रकारों पर हो रही बराबर हमला ,जान से मारने की धमकी निंदनीय है ।इसका पुरजोर रुप से विरोध करते हैं।
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक अबोध ठाकुर ने कहा कि पीड़ित पत्रकार के हित में जल्द से जल्द दोषी पर कार्रवाई करे। ताकि भविष्य में पत्रकार बंधुओं को खबर संकलन के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। कार्रवाई नहीं होने पर एसोसिएशन के द्वारा चरणबद्ध आंदोलन भी की जाएगी ।
नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन मधेपुरा जिला इकाई के संयोजक सुबोध कुमार सौरभ ने मुरलीगंज के पत्रकार रंजीत कुमार सुमन पर हुए हमले की घोर निन्दा की है।उन्होंने कहा कि पत्रकारों की स्वतंत्रता पर यदि किसी को शक होता है,तो उन्हें कानून को हाथों में लेने के बजाय कानून का सहारा लेना चाहिए।पत्रकार रंजीत कुमार सुमन पर ठेकेदार द्वारा जानलेवा हमला ठेकेदार के दिवालियेपन चरित्र को दर्शाता है।उन्होंने पुलिस कप्तान मधेपुरा से अनुरोध किया है कि मामले को गंभीरता से लेकर ठेकेदार पर उचित क़ानूनी कार्रवाई की जाय।
मधेपुरा जिला के सह संयोजक संजय कुमार ने कहा कि पीड़ित पत्रकारों के लिए पुलिस अधीक्षक उचित जांच करते हुए दोषी पर कार्रवाई करें ।अन्यथा एसोसिएशन के द्वारा मधेपुरा में आंदोलन के लिए पत्रकार बंधु सड़क पर उतरेंगे।
नेशनल जनर्लिस्ट एसोसिएशन बिहार के प्रदेश सह संयोजक कुंजबिहारी शास्त्री ने कहा कि निरंतर पत्रकारों पर हो रही हमला पत्रकारों के लिए चिंता का विषय है। सरकार और स्थानीय प्रशासन के द्वारा सुरक्षा दिया जाए, ताकि पत्रकार बंधु निर्भीक होकर समाचार संकलन कर सके।









Recent Comments