​मधेपुरा:मुरलीगंज के गाव और सड़क की दुर्दशा दयनीय
👈 रणजीत कुमार सुमन “दैनिक खोज खबर” मुरलीगंज, मधेपुरा👉
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखण्ड अन्तर्गत परमानपुर पंचायत के मौरकाहि गांव वार्ड 05 एंव 06 से गुजरने वाली मुख्य मार्ग में जोड़ने वाली सड़क की स्थित बद से बत्तर है ।

क्या कहते है ग्रामीणों गौर से पढ़ने की बात है
सज्जन ठाकुर उम्र करीब 70 साल वार्ड नंबर 05 ने सड़क और गांव के बारे बताया कि इस गांव की सड़क की स्थिति कुछ साल पहले से ही खराब हुआ है। वर्ष 2008 के बाद से इस गांव की स्थिति बिगड़ती ही गई । कितना जनप्रतिनिधि आये और गये सब भरोसा दिला कर रहे गये।

जनप्रतिनिधि के जीत को होने चला करीब दो साल लेकिन अभी तक कोई इस वार्ड को देखने तक नही आया आज इस गांव का सड़क देख पता चलता है कि इस गांव की कितनी विकास हुई है सड़क का दुर्दशा हलकी बारिश होने पर इस सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है कही कही एक फीट पानी सड़क पर लगा जा तो कही  गड्ढे में गाड़ी जाने से लगता मौत को दावत दे रही है।उन्होंने यह भी बताया बी पी एल परिवार को कोई सरकारी लाभ नहीं मिल रहा है ,ना तो वृद्धा पेंशन लेने लायक आदमी को वृद्धा पेंशन का लाभ मिलता।उन्होंने कहा कि मेरा उम्र 70 साल हुआ लेकिन हमें कुछ दिन वृद्धा पेंशन मिला था।लेकिन अब एक साल से नहीं मिल रहा है,इसका कारण यह है कि  पूर्व ग्राम सेवक ने हमसे वृद्धा पेंशन के कागजात ले लिए अब मांगने पर आज कल कर रहे है।यह भी कहा कि हमारे परिवार में तीन बीपीएल कार्ड योग परिवार है लेकिन अभी तक नही मिट्टी दिया गया , नही इंदिरा आवास दिया गया है ।

वही ग्रामीण नीतीश कुमार वार्ड नंबर पाच निवासी ने सड़क के बारे बताया कि तीन बार  मुखिया रह चुके लेकिन अभी तक इस सड़क को कोई देखने तक राजी नही है  जनप्रतिनिधि को कहने पर जनप्रतिनिधि आस्वासन यह देते वही विधायक ने बताया कि ये सड़क एम पी फंड से है। एम पी साहैब बोलते है विधायक फंड से है ,कोई बोलता है प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत है , खास यह है कि इस पंचायत के पंचायत समिति ललित जी ने जीतने से पहले बोले कि सबसे पहला काम है इस सड़क को बनाना लेकिन अभी वो यहा के ग्रामीण से मिलने तक के लिए राजी नही है जो कि यहा से अपार बहुमत से उनका जीत हुआ।इस गांव का आबादी कम हे कम 10000 होगा ।