सारण :रसूलपुर में पेट्रोल पम्प सहित एक दुकान से लाखों की चोरी,दुकान को भी जलाया
———————————————————————–
#चोरों ने एक ही रात दो स्थानों पर लाखों की चोरी कर दुस्साहस का दिया परिचय ————————————————————————
#पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवालिया निशान।————————————————————————-

रसूलपुर -स्थानीय थाना क्षेत्र के पकवाईनार स्थित “शिव पार्वती “फ्युल सेन्टर से बीती रात्रि चोरों ने एक लाख अस्सी हजार रूपये की नगद राशि की चोरी कर ली।चोर पम्प के दरवाजे की कुन्डी को तोड़ कर पम्प के भीतर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया।

हालाँकि पम्प के पिछले हिस्से में पम्प पर कार्यरत कर्मी सोए हुए थे लेकिन उन्हें भनक तक नहीं मिली और चोर आराम से चोरी की घटना कोअंजाम लेकर शिकल गए।

इस संबंध में पम्प प्रबंधक कन्हैया प्रसाद ना रसूलपुर थाने अज्ञात के बिरूद्ध मामला दर्ज कराया है।वहीं चोरों ने रसूलपुर चट्टी स्थित चैनपुर पथ पर फौजी शु सेन्टर व जेनरल स्टोर में भेण्डीलेटर तोडकर दुकान में घुसे और दुकान की बिक्री के करीब अस्सी हजार रूपये नकद समेत कुछ सामानों की भी चोरी कर ली चोरों का दिल जब इससे भी नहीं भरा तो जाते जाते दुकान में आग भी लगा दी ।

जिससे हजारो की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी।आश्चर्य कि बात है कि रसूलपुर चट्टी पर सुरक्षा के मद्देनजर चार चौकीदारों को तैनात किया जाता है इसके बावजूद भी चोरी की घटनाओं का होना पूलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगा रहा है।बताते चलें कि रसूलपुर थाना क्षेत्र में लगातार बढ रही लूट व चोरी की घटनाओं से ब्यवसायी जहाँ दहशत में हैं वहीं आम लोग भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं ।इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है।जल्द हीं चोर पूलिस की गिरफ्त में होंगे।