सिवान :यूथ ग्रुप युवाओं की हर मदद के लिए तैयार
#परवेज़ अख्तर/सीवान
सिवान :जिले में युवाओं की मदद के लिए एक ऐसा ग्रुप काम रहा है। जिससे युवाओं का सहयोग समय पर मिल रहा हैं। यह ग्रुप विशेष रूप से सोशल मीडिया पर अधिक से अधिक युवाओं के लिए शिकायत, मांग पर मददगार साबित हो रहा हैं। इस ग्रुप का नाम यूथ ग्रुप है, जो यूथ वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा संचालित होता है। इसके अध्यक्ष मुजफ्फर इलियास है। इन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ना, किसी की पैरवी नहीं करना, धर्म व्यक्ति विशेष को दर्जा नहीं देना हैं। इसके साथ ही राज्य व केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में लोगों को बताना, युवाओं की शिकायत, मांग पर शीघ्र संज्ञान लेना हैं। इसके अलावा हर साल असहाय पांच लोगों को कपड़ा, खाने की सामग्री सहित अन्य जरूरत की चीजों का वितरण करना मुख्य कार्य हैं। यूथ ग्रुप पर जिलास्तर से लेकर प्रमंडल स्तर के पदाधिकारी मौजूद है, जो युवाओं की शिकायत पर शीघ्र संज्ञान लेते हैं।