मझौलिया:– इंदिरा आवास सूची में छेड़छाड़ का आरोप
दैनिक खोज खबर मझौलिया (पं.च)संवाददाता नेयाज आलम शाई की रिपोर्ट:-
नौतन खुर्द पंचायत के सात वार्डो में मुखिया और इंदिरा आवास सहायक की मिलीभगत से इंदिरा आवास सूची में छेड़छाड़ किये जाने की शिकायत वार्ड सदस्यों ने बीडीओ मझौलिया से की है।वार्ड सदस्य मिनु देवी, परमानंद शर्मा, उरप्रमिला देवी, राजेश साह, पतासी देवी, मुन्ना पांडेय, रघुनाथ मांझी, हरेंद्र यादव आदि ने शिकायत पत्र की एक प्रति अनुमंडलीय लोक शिकायत प्रति केंद्र को प्रेषित किया है।वार्ड सदस्यों का कहना है कि पूर्व के इंदिरा आवास सूची के मुताबिक निर्माण कार्य नही किया जा रहा है बल्कि नया सूची में नाम देकर पुराने को छोड़ दिया गया है।वार्ड सदस्यों ने इस बाबत बीडीओ को घेरा।बीडीओ जितेंद्र राम ने बताया कि उन्होंने जांच के लिए दूसरे इंदिरा आवास सहायक को मामला सौंपा है।




Recent Comments