लौरिया:– ​प्राकृतिक आपदाओं से बचाव का प्रशिक्षण
लौरिया दैनिक खोज खबर संवाददाता रबिशंकर मिश्रा की रिपोर्ट:–
प्राकृतिक आपदाओं से किस तरह बचाव किया जाय को लेकर शहर के  साहू जैन प्लस टू विद्यालय तथा बागड़ कुंवर प्लस टू  विद्यालय के छात्र छात्राओं व शिक्षकों को प्रशिक्षण सोमवार को दिया गया l एनडीआरएफ पटना की टीम ने प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए प्रशिक्षण दिया l इसके निरीक्षक राजीव कुमार की देखरेख में दोनों विद्यालयों में प्रशिक्षण का कार्यक्रम हुआ l जिसमें बताया गया कि प्राकृतिक आपदा होने के बाद पीड़ितों को किस तरह की प्राथमिक सहायता  दी जाय  ? इसके बारे में विशेष जानकारी दी गई l  प्रशिक्षण में- बाढ़ के दौरान व बाढ़ के बाद  विषैले सांप के काटने पर घायल व्यक्ति का किस तरह से उपचार किया जाय  ? भूकंप के दौरान व भूकंप  खत्म होने के बाद पीड़ितों को कैसे सहायता करें ? इसके बारे में भी जानकारी दी गई l साथ ही हृदयाघात हुए व्यक्ति को सीपीआर देकर बचाने की जानकारी दी गई  l दुर्घटना या किसी कारणवश खून गिर रहा हो तो उसे नियंत्रित करना , घायल व्यक्ति को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने के तरीके भी बताए गये l यही नहीं दुर्घटना के बाद शरीर के किसी टूटे हुए भाग को नियंत्रित कर अस्पताल पहुंचाने के उपाय भी सुझाए गये l आग से बचाव के तरीके भी बताए गये l इन सभी प्रकार के घटनाओं के बचाव पर छात्र छात्राओं से प्रशिक्षण भी कराया गया l मौके पर साहू जैन प्लस टू विद्यालय के प्राचार्य रजिस्टर राय  ,सतेंद्र दुबे  ,राजु श्रीवास्तव , हिरालाल यादव , के अलावा बीके जी की प्राचार्या , अरविंद यादव , अश्वनी तिवारी  , धनवीर यादव सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे l