नौतन:–शिव भक्तो ने महादेव के जयघोष के साथ निकाली कावर यात्रा 
​दैनिक खोज खबर मदन सिंह प्रखंड संवाददाता की रिपोर्ट :– नौतन — प्रखंड के शिवराज पूर पंचायत से आस्था सेवा समिति के द्वारा श्रावणी मेला के शुभ अवसर पर भगवान् शिव के जलाभिषेक के लिए शिव श्रध्दालुओ ने बोल बम हर हर महादेव का जयघोष करते हुए कावर यात्रा निकाली । जिसमे हजारो की संख्या मे श्रद्धालु भक्तो की उपस्थिति रही। जिसकी अध्यक्षता उपेन्दर सिंह ने किया यह कावर यात्रा शिव राज पूर मच्छरगांवा चौक होते हुये मुख्य सड़क मार्ग से  मंगल पूर होते हुए गोपालगंज प्रखंड के यादव पूर क्षेत्र मे स्थित गंडक नदी पहुची तथा गंगा पूजन कर  जल भर बोल बम ,जय शिव ,हरहर महादेव का जयघोष करते हुये सनकहीया माई स्थान स्थित शिव लिंग का जलाभिषेक किया ।स्थानीय लोगो ने बताया कि प्राचीन काल से स्थित सनकहीया माई स्थान का अपना अलग पहचान है बताया जाता है कि इस दरबार से मांगी गई मुराद कभी खाली नही जाती। जो श्रध्दालु भक्त सची श्रध्दा भक्ति से माता के इस दरबार मे मनोकामना लेकर आता है वह मुराद पूरी हो जाती है माता के इस दरबार से लोगो को सदा दृढ विश्वास कायम रहता है वही इस मौके पर समिति के कोषाध्यक्ष मनु पाण्डेय सचिव मनोज भगत नन्हे राव अश्वनी पाण्डेय भोला ठाकुर मुन्ना कुमार शैलेश यादव सहित हजारो शिव भक्त मौजूद रहे