पश्चिम चंपारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा सफलतापूर्वक कोरोना के इलाज के लिए बनाई गई राजनिर्वाण बटी को आईसीएमआर के मान्यता के पश्चात जिले के प्रख्यात समाजसेवी और राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष मनोज केशान ने खुशी व्यक्त की है. श्री केशान ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सैफाई चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार को बधाई देते हुए सच्चा राष्ट्र प्रेमी और क्रांतिकारी वैज्ञानिक बताया है .श्री केशान ने बताया कि प्रोफेसर राजकुमार उनके मित्र हैं . इस वैश्विक महामारी के इलाज को ढूंढकर वे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किए हैं. श्री केशान के अनुसार प्रो. राजकुमार के नेतृत्व में एक टीम के महीनों के रिसर्च के बाद उक्त वटी का निर्माण किया जा सका है. इस निर्माण से पूरे राष्ट्र में प्रसन्नता का माहौल है एवं लोग विभिन्न स्थानों से प्रोफेसर राजकुमार को बधाई दे रहे हैं .वाकई प्रोफेसर राजकुमार ने इस कृत्य से सिद्ध कर दिया है कि भारत के वैज्ञानिक और चिकित्सक आज भी विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं.