भोरहोपुर के युवक की बलिया में मौत
संवाददाता, एकमा
एकमा थाना क्षेत्र के भरहोपुर के एक युवक की मौत उतर प्रदेश के बलिया में हो गयी। युवक की मौत बलिया में सड़क दुर्घटना में हुई है।

घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार एकमा थाना क्षेत्र के भोरहोपुर ग्राम निवासी जितेन्द्र सिंह के पुत्र अजीत कुमार बलिया में अपने संबंधी के यहां छठ का प्रसाद देने गए थे। इसी दौरान अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से अजीत की मौत हो गयी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना की सूचना से युवक के घर मे कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

आपको बता दे कि तीन दिन पूर्व भी भोरहोपुर गांव में छठ पूजा के दौरान तालाब में नहाने के क्रम में दो युवकों की मौत हो गयी थी। ग्रामीण अभी इस सदमे से उबर नही पाए थे तभी ये घटना घट गई।




Recent Comments