बेतिया – बगहा:– भूतल परिवहन मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने छठ महापर्व पर मरीजों को दिए सौगा़त
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प०च० बिहार:–
बगहा प० च० बिहार चंपारण में अरक्तता से नवजात शिशुओं की मौत के आकड़ों में कमी के दिशा में केंद्र सरकार के अधिकारी ने नई पहल शुरू की है। इसमें नवजात शिशुओं को जन्म लेते विटामिन K की सुई मुफ़्त में मिलने से आम मरीजों को थोड़ी राहत जरुर मिलेगी।
हर रोज़ जन्म लेने वाले नवजातों को मुफ़्त में यहाँ विटामिन K की सुई देने की योजना की शुक्रवार देर शाम से शुरुआत हुई है।
रामनगर प्रखंड के बड़गो गावं निवासी भारत सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय के संयुक्त सचिव ए पी पाठक ने शुक्रवार को देर शाम अनुमंडलिय अस्पताल बगहा में इसकी शुरुआत की।
बताया जा रहा है की केंद्र सरकार के संयुक्त सचिव ए पी पाठक ने अपने पिता की स्मृति में बाबु धाम ट्रस्ट का निर्माण किया है जिसके तहत आज अनुमंडल अस्पताल में DS डॉ एस पी अग्रवाल को उन्होंने विटामिन K की 500 एमपुल भेंट दिये छठ पर्व पर मरीजों को मिली सौग़ात के बाद चिकित्सक भी बेहद ख़ुश हैं क्योंकि सरकारी अस्पतालों में दवाइयां जो नदारद हैं ऐसे में एक अधिकारी द्वारा जनहित में उठाया गया कदम सराहनीय है जिसकी प्रशंसा अस्पताल के DS भी करते नहीं थकते हैं।
केंद्र में भूतल परिवहन मंत्रालय में बतौर संयुक्त सचिव तैनात ए पी पाठक ने आजीवन ग़रीब, मजलूमों को मदद पहुंचाने का प्रण और धेय लिया है इनका दावा है। की जब-जब छुट्टियाँ मिलेंगीं वे गावं घर आकर ज़िले में वैसे जरुरतमन्द लोगों की हर क्षेत्र में मदद को तैयार हैं इसके लिये ख़ुद से एक टीम बनाकर ज़िला भर में लोगों को मूल भुत सुविधाओं के लाभ मिलने की निगरानी में तैनात कर पंचायत से लेकर प्रखंड और ज़िला मुख्यालय तक की गडबडियों को खंगालने की मुहीम में सामाजिक समरसता की पहल का आगाज़ किया है।
अब देखना दिलचस्प होगा की केंद्र सरकार के पदेन अधिकारी की यह मुहीम ट्रस्ट के जरिये कितनी कारगर होती है और आम आवाम को मुलभुत सुविधाओं का लाभ किस हद तक मिलता है जब ख़ुद सरकारी मुलाज़िम ज़िले में कई तरह के भ्रष्टाचार बढ़ने की बात कबूल कर रहे हैं और सभी अधिकारीयों से इसके निवारण के लिये ख़ुद संपर्क में जुटे हैं….।




Recent Comments